फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Elderly woman riding e-rickshaw killed after being hit by a truck.

Kasganj News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार वृद्धा की जान गई

Thu, 09 Jul 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 09 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कोतवाली क्षेत्र में पटियाली रोड पर बुधवार देर शाम लकड़ी से लदे ट्रक को बैक करते समय चालक ने ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में घायल एक वृद्धा की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला लालजीत निवासी महादेवी (70) पत्नी भूदेव बुधवार देर शाम 7 बजे ई-रिक्शा में सवार होकर पटियाली रोड की ओर जा रही थीं। इस दौरान लकड़ी से लदे एक ट्रक ने बैक करते समय ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महादेवी समेत ई-रिक्शा पर सवार अन्य लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल वृद्धा को निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। बृहस्पतिवार को वृद्धा ने दम तोड़ दिया। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed