फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Elderly woman killed in truck collision identified

Kasganj News: ट्रक की टक्कर से मृत वृद्धा की हुई शिनाख्त

Fri, 03 Apr 2026 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman killed in truck collision identified
फोटो31कासगंज में पोस्टमार्टम पर खड़े मृतक वृद्धा लीलावती के परिजन ।संवाद
कासगंज। सोरोंजी में वराह तिराहा पर बृहस्पतिवार को दोपहर ट्रक की टक्कर से एक अज्ञात वृद्धा की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह पर शिनाख्त के लिए रखवाया था। वृद्धा की पहचान मोहल्ला कटरा निवासी लीलावती (85) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे लीलावती सड़क पार कर रही थीं। तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन तुरंत पहचान नहीं हो सकी थी। रात को लीलावती के परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। उन्होंने फोटो देखकर वृद्धा की शिनाख्त की।
विज्ञापन

बेटे संजू ने बताया कि उनकी मां दवा लेने घर से निकली थीं। इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। परिजन ने पुलिस से शिकायत की, जहां उन्हें लीलावती का फोटो दिखाया गया। इसी से उनकी पहचान हो सकी। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed