{"_id":"6ad9051997c148992805ecb2","slug":"early-potato-sowing-picks-up-pace-two-lakh-bags-removed-from-cold-storage-in-one-week-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-155923-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आलू की अगेती बुवाई तेज, शीतगृहों से एक हफ्ते में निकली दो लाख बोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आलू की अगेती बुवाई तेज, शीतगृहों से एक हफ्ते में निकली दो लाख बोरियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। आलू की अगेती फसल की बुवाई का सीजन शुरू होते ही शीतगृहों से निकासी तेज हो गई है। पिछले एक सप्ताह में करीब दो लाख बोरी आलू शीतगृहों से बाहर निकाला जा चुका है। जिले के 18 शीतगृहों में अब लगभग 10 लाख बोरी आलू शेष है।
यदि निकासी की यही रफ्तार रही तो दिवाली तक शीतगृह पूरी तरह खाली होने की उम्मीद है। जिले में करीब 5300 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती होती है और नवंबर के दूसरे सप्ताह तक अगेती बुवाई चलती है।
ऐसे में बीज और बुवाई के लिए आलू की मांग बनी हुई है। शीतगृह संचालक मुकेश शर्मा ने बताया कि किसान बुवाई के लिए अपना आलू निकलवा रहे हैं। इससे निकासी में तेजी आई है।