{"_id":"6983b22c1759db5a9b05a3e8","slug":"during-the-inspection-the-sdm-gave-instructions-for-the-construction-of-a-high-quality-road-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-143039-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एसडीओ ने विजिलेंस टीम के साथ की बिजली चोरी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एसडीओ ने विजिलेंस टीम के साथ की बिजली चोरी की जांच
Thu, 05 Feb 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो25पटियाली में चेकिंग करती विजिलेंस टीम। संवाद
पटियाली। सब डिवीजन क्षेत्र में बिजली चोरी के मामलों को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को विद्युत उपखंड अधिकारी राकेश सिंह के नेतृत्व में विजिलेंस टीम और विद्युत विभाग ने विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी में चिन्हित अभियुक्तों को बिजली बिल राहत योजना की जानकारी दी और योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया ।अभियान में विजिलेंस जेई जितेंद्र कुमार, विजिलेंस थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह, विद्युत जेई नीरज गोड सहित विभागीय कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में जाकर बिजली चोरी से जुड़े मामलों में नामित लोगों के घर-घर संपर्क किया।जैसे ही अधिकारियों के साथ पुलिस बल मोहल्लों में पहुंचा, कुछ देर के लिए नगरवासियों में हलचल मच गई और लोग आपस में जानकारी करते नजर आए। हालांकि, जब लोगों को पता चला कि यह टीम विद्युत निगम की ओर से जागरूकता अभियान चला रही है, तो उन्होंने राहत की सांस ली।
एसडीओ राकेश सिंह ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना के द्वितीय चरण की समय-सीमा बढ़ाकर 5 फरवरी कर दी गई है। उन्होंने बिजली चोरी में संलिप्त लोगों से अपील की कि वे इस तिथि तक अपने मामलों का निस्तारण कराएं और 45 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठाएं।
विजिलेंस जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि कस्बे के अलग-अलग मोहल्लों में बिजली चोरी से जुड़े 25 अभियुक्तों को चिह्नित कर योजना के अंतर्गत जागरूक किया गया है, ताकि वे स्वेच्छा से योजना का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
इस दौरान शिव कुमार, आदेश कुमार, राहुल, बृजेश, राजेश सहित अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जागरूकता के बाद भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।