फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Don't ignore shoulder pain, it can increase the risk of frozen shoulder.

Kasganj News: कंधे में दर्द को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है फ्रोजन शोल्डर का खतरा

Sat, 06 Dec 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 06 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Don't ignore shoulder pain, it can increase the risk of frozen shoulder.
फोटो13जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते डॉक्टर ।संवाद
कासगंज। यदि आप कंधे के दर्द से परेशान हैं तो इसे हल्के में न लें। लगातार बना रहने वाला दर्द फ्रोजन शोल्डर( कंधा जाम) का संकेत हो सकता है। ठंड के मौसम में यह समस्या और तेजी से बढ़ रही है। जिले के 40 से 50 वर्ष की उम्र वाले कई लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना आठ से दस मरीज इस समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण अवतार का कहना है कि फ्रोजन शोल्डर में कंधे के जोड़ में दर्द के साथ जकड़न बढ़ जाती है। इससे साधारण कामकाज भी मुश्किल होने लगता है। लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठकर काम करना, कंप्यूटर पर लगातार टाइपिंग और खासकर शुगर के मरीजों में यह समस्या अधिक पाई जाती है।
विज्ञापन

चिकित्सक ने बताया कि लंबे समय तक एक मुद्रा में रहने से कंधों की मांसपेशियां अकड़ जाती हैं। शुगर के मरीजों में कोलेजन पर असर पड़ने से जोड़ चिपकने लगते हैं। इससे फ्रोजन शोल्डर की स्थिति बनती है। इससे कंधे का रिंग मोशन लगभग बंद हो जाता है। महिलाओं में यह समस्या पुरुषों की तुलना में अधिक देखी जा रही है। कंधे का दर्द शुरू में हल्का होता है, जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं। यदि शुरुआती चरण में चिकित्सकीय सलाह और व्यायाम शुरू कर दिया जाए तो समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed