फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Do not fall prey to touts and engage in financial transactions to secure a job.

Kasganj News: नाैकरी पाने के लिए दलालों के झांसे में आकर लेन-देन न करें

Mon, 27 Jul 2026 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिला संयुक्त चिकित्सालय में जल्द शुरू होने वाली 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में नौकरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं को अब शातिर ठगों ने अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अभी तक आधिकारिक तौर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले ही कुछ दलालों ने नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से रुपये मांगने के मामले सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन

इन शिकायतों के बाद अस्पताल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और लोगों को आगाह किया है। अस्पताल प्रशासन के पास पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसे लोग पहुंच रहे हैं जो भर्ती से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं या फिर दलालों द्वारा पैसे मांगे जाने की शिकायत दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट में कर्मचारियों की भर्ती को लेकर फिलहाल शासन स्तर से किसी भी प्रकार का प्रस्ताव या आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जब भी भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी, शासन की तय निर्देशाें के अनुसार ही पारदर्शी तरीके से चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने संभावना जताई है कि यह भर्ती प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर न होकर लखनऊ स्तर से किसी अधिकृत निगम या एजेंसी के माध्यम से कराई जा सकती है। अस्पताल प्रशासन ने आम जनता और युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी फर्जी दावे या झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति नौकरी के नाम पर पैसों की मांग करता है, तो तुरंत इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन या पुलिस अधिकारियों को दें ताकि ऐसे ठगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed