फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   DM's orders also ineffective, illegal occupation of roads has become a problem for pedestrians.

Kasganj News: डीएम के आदेश भी बेअसर, राहगीरों के लिए आफत बना सड़कों पर अवैध कब्जा

Thu, 28 May 2026 10:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। करोड़ों की लागत से बना सोरों फोरलेन मार्ग अब विकास के बजाय राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में डीएम के कड़े निर्देशों के बावजूद, अफसरों की ढिलाई और अतिक्रमणकारियों की मनमानी के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क किनारे पैर पसारते अवैध कब्जों ने न सिर्फ वाहनों की रफ्तार थाम दी है, बल्कि आए दिन होने वाले हादसों से लोगों की जिंदगी भी दांव पर लगी है। सोरों फोरलेन मार्ग और शहर के सर्कुलर रोड पर बढ़ता अतिक्रमण अब बड़ी समस्या बन गया है। फोरलेन मार्ग पर कई स्थानों पर दुकानदारों, ठेला संचालकों और बाइक मैकेनिकों ने सड़क के किनारे तक अवैध कब्जा कर रखा है। वहीं, सर्कुलर रोड पर भी दुकानदारों ने अपना सामान सड़कों तक सजा दिया है, जिससे चौड़ी सड़कें भी संकरी गली में तब्दील हो गई हैं।
विज्ञापन

इससे सुबह और शाम के समय यहां भीषण जाम लगना आम बात हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में डीएम के निर्देश पर कुछ जगहों पर कार्रवाई हुई थी, लेकिन टीम के लौटते ही दोबारा अतिक्रमण हो गया। फोरलेन बनने के बाद लोगों को जिस बेहतर यातायात की उम्मीद थी, वह अब सिर्फ प्रशासनिक फाइलों तक सीमित नजर आ रही है।
विज्ञापन

------------------
वर्जन
अतिक्रमण हटाने के लिए पूरा रोस्टर तैयार कर लिया गया है। अब हर सप्ताह इसके खिलाफ कड़ा अभियान चलाया जाएगा। सभी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपना कब्जा खुद हटा लें। यदि अभियान के दौरान फुटपाथ पर सामान पाया गया, तो उसे जब्त कर भारी जुर्माना वसूला जाएगा।- विवेक त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे के किनारे से हर प्रकार का अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासन और संबंधित विभागों की एक संयुक्त टीम बनाकर जल्द ही बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा। - आरपी मिश्र, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed