फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   DM arrived to investigate properties worth more than Rs 50 lakh.

Kasganj News: 50 लाख से ऊपर की संपत्तियों की जांच करने पहुंचे डीएम

Thu, 11 Jun 2026 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाने वालों और स्टांप की चोरी करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने तहसील क्षेत्र के ग्राम फैजपुर बदरिया का औचक दौरा किया। यहां उन्होंने 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों से जुड़े स्टांप एवं पंजीयन प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित भूमि व संपत्तियों की मौजूदा स्थिति को देखा और सरकारी अभिलेखों (कागजों) में दर्ज विवरण का मौके पर मौजूद जमीनी तथ्यों से मिलान कराया।
विज्ञापन

डीएम प्रणय सिंह ने मौके पर मौजूद निबंधन और राजस्व विभाग के अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि उच्च मूल्य की संपत्तियों के क्रय-विक्रय (रजिस्ट्री) से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी और सतर्कता बरती जाए। शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी राजस्व की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संपत्तियों के बाजार मूल्य का सही आकलन होना बेहद जरूरी है। यदि किसी भी मामले में नियमों की अनदेखी या स्टाम्प शुल्क की चोरी की आशंका पाई जाती है, तो बिना किसी देरी के तत्काल संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed