{"_id":"6a639f48fa9cab814700fbb0","slug":"dispute-over-sitting-in-the-shade-stone-pelting-between-two-groups-kasganj-news-c-175-1-agr1054-151150-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: छांव में बैठने पर विवाद, दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: छांव में बैठने पर विवाद, दो पक्षों में पथराव
विज्ञापन
कासगंज। खेत में पेड़ की छांव में बैठने जैसी मामूली बात पर शुरू हुआ बच्चों का विवाद दो दिन बाद एक बड़े हिंसक टकराव में बदल गया। अमांपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है।
दो दिन पूर्व गांव आनंदपुर में यशपाल, रमेश और अनुज खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। उसी समय दूसरे पक्ष के सैंकी, बाबू, अवधेश और मुल्ले पेड़ की छांव में बैठने आए।
इसी दौरान छांव में बैठने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मामले की शिकायत अमांपुर थाने में की गई थी, जहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम फिर भड़का विवाद
थाने में हुए समझौते के बावजूद शुक्रवार देर शाम दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। मामूली बातचीत से शुरू हुई कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। अचानक हुई पत्थरबाजी से गांव में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए अपने घरों में दुबक गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को तीतर-बीतर कर स्थिति संभाली। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स भी गांव बुला ली गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुशील कुमार ने स्वयं गांव पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि बच्चों के बीच शुरू हुए विवाद ने यह रूप लिया, जिसमें दो लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात रखा गया है। अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।