Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dispute between two groups over bursting firecrackers; leads to physical altercation and stone-pelting.

Kasganj News: पटाखे जलाने पर दो पक्षों में विवाद, मारपीट और पथराव

Mon, 02 Nov 2026 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Dispute between two groups over bursting firecrackers; leads to physical altercation and stone-pelting.
फोटो47कासगंज के मोहल्ला नवाब में दो पक्षों में हुए विवाद की सूचना पर पहुंचे  अपर पुलिस अधीक्ष
कासगंज। मोहल्ला नवाब की जाटवान गली में पटाखे जलाने पर मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान गाली-गलौज शुरू हो गई। इस बीच जातिसूचक टिप्पणी किए जाने पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने विरोध जताया तो विवाद बढ़ गया। दोनों समुदाय के बीच तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि एक समुदाय के लोगों ने मकान की छत से पथराव कर दिया। विवाद की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और स्थिति को संभाला। एएसपी और सीओ सदर ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष रविकांत ने सोमवार की देर शाम पुलिस को सूचना दी कि जाटवान गली में मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है। इसके कुछ देर बाद ही गली में रहने वाले आदर्श पुत्र दीपक ने पुलिस को कॉल करके बताया कि दूसरे समुदाय के लोग मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि गली में देर शाम मुस्लिम समाज के बच्चे पटाखे जला रहे थे। इस दौरान अरशद के अब्दुल सलाम के छोटे बेटे कैफ का नाम लेने पर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच भी गाली-गलौज होने लगी। इस दौरान पास में रहने वाले वाल्मीकि समाज के दीपक और उनके बेटे आदर्श बीच-बचाव करने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान मुस्लिम समाज की महिलाएं एक-दूसरे के प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही थी, जिनमें वाल्मीकि समाज के लिए जातिसूचक शब्द शामिल थे। इस पर दीपक ने विरोध जताया तो अरशद और उसके भाइयों का दीपक और उसके बेटे आदर्श से विवाद हो गया। आरोप है कि अरशद और उसके भाइयों ने मकान की छत से अचानक पथराव कर दिया। इससे मौके पर दोनों समुदाय के बीच स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह और सीओ सदर आंचल चौहान भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जानकारी ली।


सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि दो पक्षाें में पटाखे जलाने पर विवाद हो गया था। इस दौरान जातिसूचक शब्द को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने विरोध जताया तो तनाव बढ़ गया। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed