{"_id":"6998a1d3c6c245b19008c305","slug":"dirty-water-flowing-due-to-lack-of-cleaning-of-drain-kasganj-news-c-175-1-kas1001-143728-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नाले की सफाई न होने से बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नाले की सफाई न होने से बह रहा गंदा पानी
Fri, 20 Feb 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो11गंजडुंडवारा के गांव सुजावलपुर में गली में हुए जलभराव के बीच से गुजरते लोग।संवाद
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के गांव सुजावलपुर में नाले की सफाई न होने से गंदा पानी गलियों में बह रहा है। रमजान माह में इस गंदे पानी के बीच से निकलने में नमाजियों व अन्य लोगों को दिक्कत हो रही हैं। रमजान पर्व शुरू होने से पहले लोग सफाई की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
यह गली एक मिठाई की दुकान के बराबर है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले 5 वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई है जिसके कारण यहां जलभराव है। कई बार लोग कीचड़ व पानी में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। रमजान माह में नमाज अदा करने के लिए लोग इस गली से गुजरते हैं तो उनके कपड़े भी पानी से गंदे हो जाते हैं। गली के वाशिंदे मुख्तियार ने बताया कि पिछले काफी समय से सफाई नहीं हुई है। लोग बेहद परेशान हैं। वहीं मुन्ने खां, खुर्शीद, कलीम ने भी अव्यवस्था पर आक्रोश जताया और प्रशासन से गंदे पानी की निकासी की मांग उठाई।