Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Digital arrest busts fraud gang

Kasganj News: डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Tue, 28 Apr 2026 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Digital arrest busts fraud gang
फोटो 16 - पुलिस कार्यालय में साइबर ​डिजिटिल अरेस्ट करने वाले गिरोह का खुलासा करते एएसपी सुशील क
कासगंज। पुलिस ने मंगलवार को 31 लाख रुपये की डिजिटल ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। मामले में राजस्थान के जालौर जिले के एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज और चेक बुक बरामद की हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि गंजडुंडवारा निवासी कारोबारी मोहम्मद स्वालेह अंसारी ने 19 मार्च 2026 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके साथ डिजिटल अरेस्ट करके 31 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है।
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और थाना गंजडुंडवारा की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ठगी गई राशि अलग-अलग बैंक खातों में भेजी गई थी। इनमें से 6,10,000 रुपये राजस्थान के जालौर स्थित सांचौर निवासी मांगीलाल बिश्नोई के खाते में पहुंचे थे। मांगीलाल ने इसमें से 6 लाख रुपये का चेक जालौर निवासी एक महिला को जारी किया था। इसके बाद महिला ने बैंक से यह रकम निकाल ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को सिढ़पुरा के एटा बाईपास स्थित अंबर मोड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से जाली पैन कार्ड की प्रतियां, फर्जी चेक और आधार कार्ड बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महिला लोगों के पैन कार्ड और आधार कार्ड को फर्जी तरीके से एडिट करती थी। इन जाली दस्तावेज के जरिए विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए जाते थे। खाता खुलने के बाद चेक बुक जारी कराई जाती थी। ठगी की रकम को चेक के माध्यम से बैंक से निकाल लिया जाता था।


एएसपी ने बताया कि आरोपियों से अभी 5 हजार रुपये की रिकवरी हो सकी है। इसके अलावा सात एटीएम कार्ड भी मिले हैं। इस साइबर ठगी रैकेट में और भी लोग शामिल हैं जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगी की रकम बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed