{"_id":"6ab01e737eec13753a002ea3","slug":"differently-abled-teenager-dies-after-falling-into-a-toilet-tank-under-construction-kasganj-news-c-175-1-kas1003-154142-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में गिरने से दिव्यांग किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में गिरने से दिव्यांग किशोर की मौत
विज्ञापन
फोटो42 मृतक सचिन का फाइल फोटो।
सिढ़पुरा। गांव निबऊआ में रविवार को घर के अंदर बने निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में गिरने से 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
गांव निवासी दिव्यांग अनीता के पति वीरेंद्र खटीक का निधन आठ साल पहले हो चुका है। उनका बड़ा बेटा सचिन (14) जन्म से दिव्यांग था और चलने-फिरने में असमर्थ था। रविवार सुबह करीब 11 बजे अनीता घर के बाहर सफाई कर रही थीं जबकि उनका छोटा बेटा प्रिंस (11) सचिन को खाना खिलाने के बाद शौच के लिए खेत चला गया। घर में सचिन अकेला था।
करीब आधे घंटे बाद लौटने पर प्रिंस को भाई कहीं दिखाई नहीं दिया। मां-बेटे ने जब घर में उसकी तलाश शुरू की और अनहोनी की आशंका पर निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में झांका तो सचिन उसमें डूबा हुआ मिला। जब तक उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी माैत हो चुकी थीं।
विज्ञापन
; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;-
काम शुरू कराने के लिए भरा था टैंक
मां अनीता ने बताया कि पांच महीने पहले बनाया था। दोबारा काम शुरू कराने के लिए शनिवार शाम ही पानी भरा गया था जो उनके बेटे के लिए काल बन गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप मलिक और लेखपाल अमित सक्सेना मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;
खुद दिव्यांग होकर पाल रहीं थीं दोनों बच्चे
ग्रामीणों के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। अनीता स्वयं दिव्यांग हैं। सवा बीघा जमीन के जरिये किसी तरह दोनों बच्चों को पाल रही थीं। कुछ आर्थिक मदद मायके पक्ष से मिल जाती थी।
; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;; -- ;
वर्जन
दिव्यांग किशोर की घर में बन रहे सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। - अमित कुमार, सीओ पटियाली