{"_id":"6a3976d5fe83f6aff606acd0","slug":"demand-raised-to-open-the-rear-gate-of-the-grain-market-to-relieve-traffic-congestion-on-amanpur-road-kasganj-news-c-175-1-kas1001-149619-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: अमांपुर रोड को जाम से निजात दिलाने को गल्ला मंडी का पिछला गेट खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: अमांपुर रोड को जाम से निजात दिलाने को गल्ला मंडी का पिछला गेट खोलने की मांग
Mon, 22 Jun 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन के सभागार में सीडीओ को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। स्रोत स्वयं
कासगंज। विकास भवन के सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में जीएसटी विभाग और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी, बिजली और शहर की यातायात व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं को अधिकारियों के सामने प्रमुखता से रखा और उनके निस्तारण की मांग की।
व्यापारियों ने बैठक में अमांपुर रोड पर लगने वाले जाम की समस्या उठाई। व्यापारियों ने कहा कि इस जाम के कारण गल्ला आढ़तियों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने अधिकारियों से मांग की कि गल्ला मंडी के पिछले गेट को तत्काल प्रभाव से खोला जाए। इसके साथ ही मंडी परिसर में लंबे समय से बंद पड़े धर्मकांटे को पुनः संचालित करने की मांग उठाई। इसके अलावा व्यापारियों ने बिजली से संबंधत समस्याएं उठाईं। मुख्य विकास अधिकारी ने व्यापारियों को समस्या निस्तारण का भरोसा दिया। बैठक में जीएसटी विभाग की ओर प्रकाश चंद्र उमराव, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता, अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, संजय बौहरे, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।