{"_id":"695169c3e4cfedb9210aa7a9","slug":"demand-for-compensation-by-conducting-a-survey-of-the-boring-kasganj-news-c-175-1-kas1003-141413-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बोरिंग का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बोरिंग का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग
Sun, 28 Dec 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। गांव कातौर परगना निवासी महिला ने अपर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर बोरिंग का मुआवजा दिलाने की मांग की है। महिला को बरेली-मथुरा हाईवे 530-बी में अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा मिल चुका है, लेकिन भूमि पर लगे बोरिंग का सर्वे नहीं होने से उसका मुआवजा लंबित है। सर्वे के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
बिलराम के गांव कातौर परगना निवासी अनीता देवी ने एडीएम दिग्विजय सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि उसने गांव में स्थित अपनी भूमि गाटा संख्या 1566 पर बोरिंग कराया था। इस भूमि को प्रशासन की ओर से बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे-530 बी में अधिग्रहीत कर लिया गया था। प्रशासन की ओर से महिला को अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा दिया जा चुका है, लेकिन बोरिंग का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। एडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि बोरिंग के सर्वे के लिए लेखपाल को आदेश दिए गए हैं। सर्वे कराकर जल्द बोरिंग का मुआवजा दिया जाएगा।