फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Demand for action regarding threats and casteist remarks against the Nishad Party's national president.

Kasganj News: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धमकी और जातिसूचक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

Wed, 07 Oct 2026 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Demand for action regarding threats and casteist remarks against the Nishad Party's national president.
फोटो33कासगंज में कलेक्ट्रेट पर जिला​​धिकारी को ज्ञापन देकर लौटते निषाद पार्टी के कार्यकर्ता। 
कासगंज। गोरखपुर के बांस गांव में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद के विरुद्ध दिए गए आपत्तिजनक भाषण, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक टिप्पणियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और निषाद समाज में आक्रोश है। निषाद पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह ने कहा कि राजनीतिक असहमति लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन किसी व्यक्ति को जान से मारने, गर्दन या हाथ काटने जैसे वक्तव्य गंभीर मामला हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने के साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से संबंधित भाषण, वीडियो, ऑडियो और सोशल मीडिया सामग्री की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने और उपलब्ध साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की। साथ ही कहा कि जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ लागू कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। कथित तौर पर धमकी देने वालों की पहचान कर आवश्यक कानूनी एवं निवारक कार्रवाई करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वीरेश कुमार कश्यप, राकेश कुमार कश्यप, अवनेश कुमार, ओमवीर सिंह, प्रेमचंद्र, राजकुमार, सुनील कुमार, श्यामजीत कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed