फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Delay in road construction in Hulka Mohalla is causing problems for residents

Kasganj News: हुल्का मोहल्ला में सड़क निर्माण में देरी से लोगों को हो रही दिक्कतें

Thu, 29 Jan 2026 10:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Delay in road construction in Hulka Mohalla is causing problems for residents
फोटो06हुल्का मोहल्ला में चल रहा सड़क का निर्माण कार्य ।संवाद
कासगंज। हुल्का मोहल्ला बड्डू नगर रोड पर धीमी गति से चल रहे सड़क निर्माण से लोगों को काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। नवंबर में शुरू हुए कार्य में अभी तक नाली का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया है। जलभराव व कीचड़ के बीच से होकर निकलते समय लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। धीमी गति से चल रहे कार्य को लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

हुल्का मोहल्ला निवासी मुन्नी देवी और गौतम कुशवाह ने बताया मंदिर के पास से तिराहा तक सड़क निर्माण का कार्य दो माह बाद भी अधूरा है। सड़क पर मलबा फेंके जाने से जलभराव और कीचड़ हो जाती है। जिसके बीच से गुजरते समय लोग फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। लोगों ने ठेकेदार पर मनमाने तरीके के कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण में केवल चार मजदूर लगाए गए हैं। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। बुधवार को वृद्धा आनंदी देवी सड़क से निकलते समय फिसल कर चोटिल हो गईं। इससे उनके शरीर में चोटें आई हैं। कार्य धीमी गति से कराए जाने से लोगों में ठेकेदार व नगर पालिका के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

लोगों की बात:
-दो माह में नाली का निर्माण पूरा नही हो पाया है। सड़क पर कीचड़ व जलभराव हो जाने से आवागमन में दिक्कतें होती हैं। बच्चे व बुर्जुगों को इस मार्ग से निकलने में काफी परेशानी हो रही हैं। -सरोजदेवी,निवासी हुल्का मोहल्ला ।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सड़क निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। सड़क पर मलबा फेंके जाने से लोगों को दिक्कतें होती है। पैदल व साइकिल पर सवार होकर निकलने में परेशानी होती हैं। शेर सिंह, निवासी हुल्का मोहल्ला ।


वर्जन :
-हुल्का मोहल्ला में सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर मलबा फेंके जाने की लोगों ने शिकायतें प्राप्त हुईं हैं। ठेकेदार को सड़क से मलबा हटाने व कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। धर्मेंद्र कुमार ,जेई नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed