फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   deadly attack on police team that reach after getting information about fight

UP: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला...सिपाही की वर्दी फाड़ी, गाड़ी में आग लगाने का प्रयास

Thu, 22 May 2025 07:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 22 May 2025 07:49 PM IST
सार

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस की गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया। सिपाही से मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
deadly attack on police team that reach after getting information about fight
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव उकर्री में झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिसकर्मियों के गाड़ी से उतरते ही एक पक्ष ने उन पर हमला बोल दिया, गाड़ी में आग लगाने की कोशिश की और एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर उसकी वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन


डायल-112 के आरक्षी दिलीप कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बृहस्पतिवार की सुबह 7 बजे झगड़े की सूचना पर वे गांव उकर्री पहुंचे थे। तभी गाड़ी से उतरते ही गांव के वीरेंद्र, कल्लू, भूरे, देवेंद्र, पूनम, संतोषी, मीरा और सात अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हमलावरों ने डायल-112 की गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया और पुलिसकर्मी की पिटाई करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने इस मामले में 7 नामजद सहित 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ आंचल चौहान ने बताया कि 
डायल-112 पुलिसकर्मी की तहरीर पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed