{"_id":"670cfd14f59a9a2f560ce675","slug":"dead-body-of-woman-was-found-lying-on-bed-in-kasganj-when-her-son-saw-it-he-started-crying-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: चारपाई पर पड़ी मिली महिला की लाश, बेटे ने देखा तो बिलख पड़ा; पास में पड़ा था नया तकिया... पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: चारपाई पर पड़ी मिली महिला की लाश, बेटे ने देखा तो बिलख पड़ा; पास में पड़ा था नया तकिया... पति फरार
Mon, 14 Oct 2024 04:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:45 PM IST
सार
कासगंज में महिला की लाश चारपाई पर पड़ी मिली। बेटे ने देखा तो बिलख पड़ा। पास में ही नया तकिया पड़ा था। घटना के बाद से पति फरार चल रहा है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार की सुबह विवाहिता का शव चारपाई पर पड़ा मिला। बेटे ने देखा तो बिलख पड़ा। घटना के बाद से पति फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मामला सिढ़पुरा थाना क्षेत्र का है। यहां मूल रूप से एटा के धुमरी निवासी सोनू गुप्ता अपनी पत्नी शारदा (34) के साथ एक कांप्लेक्स में रहता था। सुबह शारदा की लाश चारपाई पड़ी मिली। बेटे लव ने देखा को वह चीख पड़ा। उसने फोन पर मामा को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
टीम ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। लाश के बगल में एक नया तकिया पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद से पति सोनू फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच कर रही है।
बताया गया कि सोनू और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। सोनू जमीन बेचना चाहता था। पत्नी इसका विरोध करती थी। इसको लेकर शारदा पहले भी जैथरा थाने में शिकायत कर चुकी है। अलीगंज के रजिस्ट्री कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई थी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज करके आगे की जाएगी।