फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dead body of a youth found in a straw hut

Kasganj News: भूसे की कोठरी में मिला युवक का शव

Tue, 30 Dec 2025 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 30 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a straw hut
फोटो10नगला खंजी में भूसे के ढ़ेर में मिले युवक के शव के बारे में जानकारी करतीं सीओ आंचल चौहान
सोरोंजी। गांव नगला खंजी में बलदेव बिहारी मंदिर के सामने सोमवार सुबह एक युवक का शव भूसे की कोठरी में पड़ा मिला। ठंड के चलते उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव नगला खंजी में सोमवार की सुबह 10 बजे लोगों ने मंदिर के सामने भूसे की कोठरी में शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के बारे में लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। उसकी शिनाख्त जनपद बदायूं थाना सहसवान के गांव गौसपुर निवासी बुद्धि सिंह (30) पुत्र केवल सिंह के रूप में उसके बहनोई तोताराम ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह होटल में काम करता था। पूरी संपत्ति बेचकर इधर-उधर घूमता रहता था। अधिक शराब पीने से वह बीमार चल रहा था। रात में खेत पर बनी कोठरी में सोया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ठंड के चलते युवक की मौत होने की आशंका जताई है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसके दाहिने हाथ में इंट्राकैथ लगी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed