फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dabang thrashed woman and injured her husband and devar who came to save her Dispute of children in Kasganj

Kasganj: बच्चों के विवाद में दबंग ने महिला को पीटा, बचाने आए पति व देवर को चाकू से गोदा, हालत नाजुक, रेफर

Tue, 21 Feb 2023 07:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 07:48 PM IST
सार

कासगंज में एक दबंग ने बच्चों के विवाद पर महिला की पिटाई कर दी। बचाने आए पति व देवर को चाकू से हमला करके घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
Dabang thrashed woman and injured her husband and devar who came to save her Dispute of children in Kasganj
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बच्चों के विवाद दबंग ने परिवार पर हमला बोल दिया। महिला को बेरहमी से पीटा। बचाने आए पति व देवर पर चाकू लेकर टूट पड़ा। दोनों भाइयों की हीलत नाजुक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


घटना पटियाली कोतवाली क्षेत्र के नगला सहजन गांव की है। यहां बीती रात करीब 8 बजे शिवशरण पशुओं के घेर में लेटा था। तभी उसे सूचना मिली की उसकी पत्नी रश्मि को उसका पड़ोसी मुकेश पीट रहा है। सूचना पर शिवशरण और उसका भाई कल्लू मौके पर पहुंचा। आरोपी मुकेश ने दोनों भाईयों पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू के प्रहार से दोनों गंभीर रूप घायल हो गए। 

विज्ञापन

मुंह और आंख पर आईं गंभीर चोटें

एक भाई के मुंह और दूसरे की आंख पर गंभीर रूप से चोट लगी है। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को आनन-फानन में पटियाली स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां दोनों की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए भेजा गया

पुलिस ने मौजूद लोगों व परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। बताया गया कि बच्चों के विवाद में मुकेश ने परिवार पर हमला बोल दिया। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed