फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Crackdown on modified silencers, drunk driving, and overspeeding.

Kasganj News: मॉडिफाइड साइलेंसर, नशे में ड्राइविंग व ओवरस्पीडिंग पर शिकंजा

Sat, 04 Jul 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 04 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर कासगंज पुलिस ने शनिवार को दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग की। अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, नशे में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग समेत विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसपी ओपी सिंह के निर्देशन में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने कासगंज-एटा रोड, मालगोदाम चौराहा, नदरई तिराहा, हजारा नहर पुल सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की गई। अभियान के दौरान डेसीबल मीटर से जांच कर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि करने वाले 18 वाहनों और पांच दोपहिया वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं नशे की हालत में वाहन चला रहे तीन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा पांच वाहनों से प्रेशर हॉर्न उतरवाकर जब्त किए गए। पुलिस ने क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहनों में सवारियां बैठाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की। विशेष अभियान के दौरान कुल 205 वाहनों के चालान किए गए, दो वाहन सीज किए गए तथा 5,44,100 रुपये का ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया। यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed