Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Council members end hunger strike following assurances from officials four days later

Kasganj News: चार दिन बाद अधिकारियों के आश्वासन पर सभासदों का अनशन समाप्त

Sun, 22 Nov 2026 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Council members end hunger strike following assurances from officials four days later
फोटो 33 - गंजडुंडवारा नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष एवं सभासदों से वार्ता करते एडीएम आलोक कुमार ।
गंजडुंडवारा। नगर पालिका में कथित वित्तीय अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के आरोपों पर 11 सभासदों का चार दिन से चल रहा सामूहिक अनशन रविवार को समाप्त हो गया। अपर जिलाधिकारी और एसडीएम की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद स्ट्रीट लाइट खरीद और कोटेशन कार्यों की जांच के लिए कमेटी बनाने पर सहमति बनी जिसमें सभासदों के दो प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

19 नवंबर से सभासद कृष्ण कुमार सिंह, अब्दुल रहमान, मुदस्सिर, अनिल वर्मा, आले इमरान, सहाना, रूमी बेगम, सलीमन, रेखा गुप्ता, लुबना शाहीन और सीमा 10 सूत्री मांगों को लेकर पालिका परिसर में अनशन पर थे। खुले परिसर में रातें बिताने वाले सभासदों को स्थानीय लोगों का भी समर्थन मिला।
विज्ञापन

रविवार को एडीएम (स्थानीय निकाय) आलोक गुप्ता, एसडीएम पटियाली सुशांत सांवरे, ईओ मोहम्मद नासिर व पालिकाध्यक्ष हाजी मुनव्वर हुसैन की मौजूदगी में वार्ता हुई। तय हुआ कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में तिरंगा लाइट, एलईडी व स्ट्रीट लाइटों की खरीद और कोटेशन कार्यों की जांच एसडीएम पटियाली, तहसीलदार व नायब तहसीलदार की कमेटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सभासदों की ओर से आले इमरान व मुदस्सिर हुसैन शामिल रहेंगे। कुछ मांगों का मौके पर समाधान हुआ और शेष को अगले माह होने वाली बोर्ड बैठक में रखने के आश्वासन पर अनशन खत्म कर दिया गया।
-------------
पालिकाध्यक्ष ने रखा अपना पक्ष, बोले - जांच के लिए हैं तैयार
सभासदों के आंदोलन के चौथे दिन पालिकाध्यक्ष हाजी मुनव्वर हुसैन ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने अनशनरत प्रतिनिधियों पर पलटवार करते हुए कहा था कि कुछ सभासद उन पर दबाव बनाकर कथित फर्जी भुगतान कराना चाहते हैं। पालिकाध्यक्ष ने यह भी कहा था कि नगर पालिका के सभी सभासद उनके लिए समान हैं और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया है। यदि पालिका के कार्यों या भुगतान में गड़बड़ी की आशंका है तो प्रशासन निष्पक्ष जांच करा सकता है। वह ऐसी किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

----------------------

वर्जन
अनशन कर रहे सभासदों से वार्ता कर उनकी कुछ मांगों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। कोटेशन के जरिये कराए गए कार्यों की जांच के लिए एसडीएम के नेतृत्व में कमेटी गठित की जाएगी। इसके बाद सभासदों ने अनशन समाप्त कर दिया है। - आलोक गुप्ता, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed