Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Council members arrived at the Collectorate to demand a board meeting.

Kasganj News: बोर्ड बैठक की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सभासद

Mon, 02 Nov 2026 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Council members arrived at the Collectorate to demand a board meeting.
फोटो 31 - बोर्ड बैठक की मांग को लेकर डीएम कार्यालय में पहुंचे सभासद। स्रोत : सभासद
गंजडुंडवारा। नगर पालिका परिषद में बोर्ड बैठक समय से न आयोजित होने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। विकास कार्यों और वार्डों की समस्याओं पर सदन में चर्चा न हो पाने से नाराज करीब 16 सभासदों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने पालिकाध्यक्ष पर उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा 86 का खुला उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए जल्द बोर्ड बैठक बुलाने की मांग की है।सभासदों ने ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका के वर्तमान कार्यकाल के करीब साढ़े तीन वर्षों में अब तक केवल 13-14 बोर्ड बैठकें ही बुलाई गई हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि नियमित बैठकें न होने से नगर के विकास कार्यों, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पा रही है, जिससे वार्डों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। गत 14 अक्तूबर को बहुमत के सभासदों ने पालिकाध्यक्ष हाजी मुनब्बर हुसैन को पत्र देकर बैठक की मांग की थी और रिमाइंडर भी भेजा था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह के कार्यालय में न मिलने पर एडीएम न्यायिक मंजूर अहमद ने सभासदों से वार्ता की। सभासद कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक न होने के कारण विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। सभासदों ने डीएम से हस्तक्षेप कर अविलंब बोर्ड बैठक आहूत कराने के निर्देश देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed