फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Corona Update mock drill in kasganj due to Corona

Corona Update: कोरोना को लेकर अलर्ट, किया गया मॉकड्रिल

Sun, 21 Aug 2022 05:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 05:05 PM IST
सार

कोरोना को लेकर कासगंज में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में एडी स्वास्थ्य के निर्देशन में मॉकड्रिल हुआ। इसके साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना संबंधी व्यवस्थाओं को देखा गया। 
 

विज्ञापन
Corona Update mock drill in kasganj due to Corona
जिला अस्पताल में किया गया मॉकड्रिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल पर एडी स्वास्थ्य की देखरेख में मॉकड्रिल किया गया। इसके साथ ही सोरों, सहावर एवं गंजडुंडवारा के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना संबंधी व्यवस्थाओं को परखा गया। 
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना का खतरा एक बार फिर से बढ़ने लगा है। जिला में भी कोरोना के मामलों में  उछाल आया है। कोरोना संक्रमण की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में जिले में बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। ऑक्सीजन की कमी से काफी संख्या में लोगों  की मौत हुई। जिला में 55 लोग कोरोना से मौत के आगोश में समाए। इसके साथ ही जिला के काफी लोगों की मौत बाहरी जनपदों में इलाज की दौरान हुई। इसके बाद जिला में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल एवं गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीलन प्लांट बनाए गए। वहीं जिला अस्पताल, सोरों, सहावर एवं गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्रों पर पीकू वार्ड बनाए गए। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। कोरोना का खतरा एक बार फिर से बढ़ने के बाद पिछली तीनों लहरों की तरह गंभीर हालत पैदा न हों इसको लेकर अभी से सतर्कता बरतना शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखी गई व्यवस्थाएं

जिला अस्पातल पर एडी स्वास्थ्य डॉ. वीके सिंह ने  ऑक्सीजन व्यवस्था, उपलब्ध बेड, वार्ड, दवाएं, एंबुलेंस, चिकित्सकों की उपलब्धता, इलाज की तैयारियां, मरीज के भर्ती कराने की व्यवस्थाओं के साथ मरीज को अस्पताल लाने से इलाज मिलने तक लगने वाले समय तक की रिहर्सल किया। सोरों में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश की देखरेख में व्यवस्थाओं को परखा गया। इस अस्पताल पर चार में से तीन अग्निशमन सिंलिंडर भरे मिले, जबकि एक सिंलिंडर खाली मिला, जिसे भरवाने के निर्देश दिए गए। जबकि कोरोना संबंधी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। सहावर एवं गंजडुंडवारा में कोरोना संबंधी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed