{"_id":"630218841c0aa84bdf173eb7","slug":"corona-update-mock-drill-in-kasganj-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update: कोरोना को लेकर अलर्ट, किया गया मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update: कोरोना को लेकर अलर्ट, किया गया मॉकड्रिल
Sun, 21 Aug 2022 05:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 Aug 2022 05:05 PM IST
सार
कोरोना को लेकर कासगंज में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में एडी स्वास्थ्य के निर्देशन में मॉकड्रिल हुआ। इसके साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना संबंधी व्यवस्थाओं को देखा गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में किया गया मॉकड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल पर एडी स्वास्थ्य की देखरेख में मॉकड्रिल किया गया। इसके साथ ही सोरों, सहावर एवं गंजडुंडवारा के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना संबंधी व्यवस्थाओं को परखा गया।
प्रदेश में कोरोना का खतरा एक बार फिर से बढ़ने लगा है। जिला में भी कोरोना के मामलों में उछाल आया है। कोरोना संक्रमण की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में जिले में बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। ऑक्सीजन की कमी से काफी संख्या में लोगों की मौत हुई। जिला में 55 लोग कोरोना से मौत के आगोश में समाए। इसके साथ ही जिला के काफी लोगों की मौत बाहरी जनपदों में इलाज की दौरान हुई। इसके बाद जिला में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया।
जिला अस्पताल एवं गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीलन प्लांट बनाए गए। वहीं जिला अस्पताल, सोरों, सहावर एवं गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्रों पर पीकू वार्ड बनाए गए। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। कोरोना का खतरा एक बार फिर से बढ़ने के बाद पिछली तीनों लहरों की तरह गंभीर हालत पैदा न हों इसको लेकर अभी से सतर्कता बरतना शुरू कर दिया गया है।