फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Cool breeze in the morning, bright sunshine in the afternoon

Kasganj News: सुबह के समय चली शीतल हवाएं, दोपहर में तेज धूप

Fri, 06 Feb 2026 09:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Cool breeze in the morning, bright sunshine in the afternoon
फोटो33कासगंज में धूप में बैठे लोग। संवाद
कासगंज। जिले में मौसम में बदलाव के साथ शुक्रवार को तापमान में सुधार देखने को मिला है। सुबह के समय शीतल हवाएं चली। लेकिन बाद में धूप निकलने से अधिकतम पारा 23 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सुबह के समय चली शीतल हवाओं से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। बृहस्पतिवार रात को तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन दिन में खिली धूप ने बैठकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की, लेकिन दोपहर तक धूप में काफी तेजी आ गई और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से ठंड ने आम जीवन प्रभावित कर रखा था। लोग सर्दी से बेहाल नजर आ रहे थे। शुक्रवार सुबह के समय सर्दी से राहत के लिए धूप में बैठे नजर आए। स्थानीय बाजारों और पार्कों में भी मौसम में सुधार के साथ लोगों की गतिविधियों में वृद्धि देखने को मिल रही है। कृषि कार्यों पर भी मौसम में आए इस बदलाव का सकारात्मक असर नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही, शीतल हवाओं के चलने की संभावना भी बनी हुई है, जिससे मौसम और भी सुहावना होने की उम्मीद है।
आगामी दिनों का मौसम का पूर्वानुमान
तिथि- अधिकतम पारा- न्यूनतम पारा
07 फरवरी -24-10
08 फरवरी-25-10
09 फरवरी-24-09
10 फरवरी-25-09
11 फरवरी- 26-09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed