{"_id":"670ba3ac73dec5b5a006a8a9","slug":"contractor-along-with-associates-beat-young-man-to-death-he-taken-him-from-village-to-jaipur-to-get-job-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ठेकेदार ने साथियों संग युवक को पीट-पीटकर मार डाला, दो महीने पहले काम दिलाने ले गया था जयपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ठेकेदार ने साथियों संग युवक को पीट-पीटकर मार डाला, दो महीने पहले काम दिलाने ले गया था जयपुर
Sun, 13 Oct 2024 04:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:11 PM IST
सार
ठेकेदार ने साथियों संग मिलकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला। दो महीने पहले काम दिलाने के लिए गांव से जयपुर ले गया था।
विज्ञापन
युवक की पीट-पीटकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासंगज निवासी युवक की जयपुर में ठेकेदार व उसके साथियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के छोटे भाई ने ठेकेदार सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जयपुर में पोस्टमार्टम के बाद गांव में आए शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
घटना ढोलना थाना क्षेत्र के नारायन भरसौली जंगल गांव की है। गांव निवासी रविपाल (32) पुत्र भगवान सिंह को ठेकेदार मुकेश निवासी माधोपुरी थाना सिकंदरा राऊ हाथरस करीब दो माह पूर्व अपने साथ जयपुर स्थित लोहे के कारखाने में मजदूरी कराने के लिए ले गया था। मृतक के छोटे भाई राहुल का आरोप है कि 11 अक्तूबर की सुबह काम को लेकर रविपाल की ठेकेदार से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ठेकेदार और उसके साथी विकास व पवनेश ने रविपाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
जानकारी होने पर राहुल व परिजन जयपुर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। राहुल की तहरीर पर थाना झोटवाड़ा जयपुर में ठेकेदार मुकेश, विकास व पवनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को रविपाल का पोस्टमार्टम जयपुर में होने के बाद रविवार को उसका शव गांव पहुंचा। यहां परिजन द्वारा गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन