फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Consumers can now monitor their electricity consumption through a smart app.

Kasganj News: उपभोक्ता अब स्मार्ट एप से रख सकेंगे बिजली खपत पर नजर

Wed, 01 Apr 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 01 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Consumers can now monitor their electricity consumption through a smart app.
फोटो 35 - शहर में एक दुकान के बाहर लगा स्मार्ट मीटर। स्रोत : संवाद
कासगंज। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जिले में किया जा रहा है। अब तक जिले में 1,49,562 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर अब प्रीपेड मीटर हो गए है। स्मार्ट मीटर प्रणाली लागू होने से उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत पर रियल टाइम में नजर रखने की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही भुगतान प्रक्रिया भी पहले की तुलना में अधिक आसान और पारदर्शी हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 2.25 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें 1,37,000 ग्रामीण फीडर क्षेत्र में और 88 हजार उपभोक्ता शहरी फीडर क्षेत्र में हैं। विद्युत निगम को जिले में 1 लाख 88 हजार स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य मिला था। इनमें 149362 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुकें हैं। इनमें 1,39,000 स्मार्ट मीटर प्रीपेड हो गए हैं। अधिक्षण अभियंता एन के प्रसाद ने बताया कि स्मार्ट मीटर रियल टाइम में बिजली खपत और बैलेंस की जानकारी उपलब्ध कराते हैं। उपभोक्ता इन्हें मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज कर सकते हैं। लोगों को सोलर सिस्टम लगाने पर मीटर बदलना जरूरी नहीं होगा। प्रीपेड मीटर पर एडवांस रिचार्ज करने पर 2 प्रतिशत की छूट भी उपभोक्ताओं को दी जा रही है।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल स्मार्ट मीटर एप से कम बैलेंस, भुगतान और अन्य सूचनाएं एसएमएस के माध्यम से नियमित मिलेंगी। साथ ही उपभोक्ता माह वार, दैनिक और प्रति घंटे की खपत की जानकारी उन्हें एप से प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता घर बैठे यूपीआई,पेयटीएम और गूगल पेय के माध्यम से रिचार्ज कर बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा विभागीय काउंटर, जन सुविधा केंद्र और विद्युत सखी के माध्यम से भी रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध है। स्मार्ट मीटर में रिचार्ज करने के बाद स्वतः बिजली सप्लाई चालू हो जाती है। लोगों को बिजलीघर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 1912 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने पर समस्या का समाधान होगा। प्रीपेड में बदलने के बाद 30 दिन का ग्रेस पीरियड बैलेंस खत्म होने पर 3 दिन का इमरजेंसी क्रेडिट रविवार, दूसरे शनिवार और सरकारी अवकाश पर बिजली नहीं काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed