फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Congressmen accused the BJP of being anti-labor and anti-farmer.

Kasganj News: भाजपा पर मजदूर व किसान विरोधी होने का कांग्रेसियों ने लगाया आरोप

Mon, 22 Dec 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 22 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Congressmen accused the BJP of being anti-labor and anti-farmer.
फोटो54सदर तहसील में धरना देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता ।स्रोत:विज्ञ​प्ति
कासगंज। मनरेगा कानून में भाजपा सरकार द्वारा किए गए संशोधित प्रावधानों के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने तहसील प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से जुड़े कानूनों को कमजोर करना देश का अपमान है। जिसे हिंदुस्तान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। वीबी जी राम जी बिल मजदूर विरोधी है उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ व्यापक जनआंदोलन चलाएगी। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व लाई गई ग्रामीण घरौनी योजना भी भाजपा की विफलता का प्रतीक बनकर रह गई है। आज तक बड़ी संख्या में किसानों को घर स्वामित्व के प्रमाण पत्र नहीं मिल सके हैं। कांग्रेस शासनकाल में लागू किसान क्रेडिट कार्ड योजना को भी भाजपा सरकार प्रभावी ढंग से लागू करने में नाकाम रही है। इस दौरान शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, मुनेंद्र पाल सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र चौहान, झमन सिंह लोधी, साजिल मियां, अमित कुमार, रमेश चंद्र धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed