Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Congress state president attacked Yogi government in Kasganj incident

UP: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म...कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- यूपी में जंगलराज, बच्चियों से हो रहे बलात्कार

Thu, 17 Apr 2025 12:05 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 17 Apr 2025 12:05 AM IST
सार

कासगंज में मंगेतर के सामने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

 

विज्ञापन
Congress state president attacked Yogi government in Kasganj incident
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले। उन्होंने परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया और वारदात की निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम है। बच्चियों से बलात्कार हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार को भरोसा दिया कि वह न्याय की लड़ाई में उनके साथ हैं। इस दौरान पीड़ित परिवार के लोगों ने भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


परिवार से मुलाकात के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। दलित, अल्पसंख्यकों व आम आदमी के साथ दुस्साहसिक वारदातें हो रही हैं। उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता के मामले में कड़ा आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने कहा कि परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए। बलात्कारियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को परिवार की और अधिक आर्थिक मदद करनी चाहिए क्योंकि उन्हें न्याय की लड़ाई लड़नी है। परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की भी उन्होंने मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चियां, अल्पसंख्यक, दलित सुरक्षित नहीं हैं। पूरा समाज सामूहिक दुष्कर्म की घटना से दुखी है। वक्फ संशोधन बिल पर उन्होंने कहा कि यह मुंबई के एंटीलिया को बचाने के लिए लाया गया है। देश के लोगों का ध्यान भटकाने का यह प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बार-बार लोगों को भ्रमित करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। बनारस में चार वर्ष की बच्ची के साथ कई कई लोग रेप करते हैं। गरीबों को प्रयागराज में पेट्रोल डालकर जला दिया गया। हर आदमी परेशान है। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे, विधि प्रकोष्ठ के चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह बैस, एआईसीसी के सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, जिला महामंत्री अमित पाठक, अमित भइयू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed