फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Congress is fighting for the rights of MNREGA workers

Kasganj News: मनरेगा मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस

Sun, 18 Jan 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 18 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Congress is fighting for the rights of MNREGA workers
फोटो22गांव भैंसोरा बुर्जुग में मनरेगा बचाओ अ​भियान के तहत प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। 
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत गांव भैंसोरा बुजुर्ग में रविवार को चौपाल का आयोजन किया। अध्यक्षता मोरमुकुट भारद्वाज ने की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने मनरेगा कार्ड धारकों से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में बनाए गए मनरेगा को भाजपा सरकार बर्बाद करने का प्रयास कर रही है। इसे रोका जाएगा। इस नए कानून के तहत राज्यों पर 40 प्रतिशत वित्तीय बोझ डाला जा रहा है। यह योजना मनरेगा मजदूरों के हित में नही है। वर्तमान सरकार बीवी जी राम जी कानून लाकर किसान मजदूरों को आर्थिक रूप से कमजोर करने में लगी है।

मनरेगा जिला कॉर्डिनेटर मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि हम मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। मनरेगा मजदूरों ने संवाद में कहा कि उन्हें 8 घंटे काम से बाद मात्र 250 रुपये मजदूरी मिलती है। पूरे सौ दिन का काम भी नहीं मिलता। मजदूरों ने मनरेगा को पुनः बहाली के लिए समर्थन दिया। इस दौरान दीप कुमार पांडेय, प्रतिभा सिंह, अर्चिका मिश्र, शैल कुमारी, अमित यादव, निर्जला कुमारी, पूरण सिंह, प्रशांत शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed