Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Collision between two bikes; one child killed, four injured

Kasganj News: दो बाइकों में भिड़ंत, मासूम की मौत, चार घायल

Tue, 10 Nov 2026 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कादरगंज रोड पर सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो माह के एक मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। जबकि एक घायल हो हालत नाजुक होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा गंजडुंडवारा-कादरगंज रोड पर पारस भट्टा के पास हुआ। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे चिरौली खाती गांव निवासी रामगोपाल अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी (23) और दो माह के बेटे यश के साथ बाइक से गंजडुंडवारा जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही पारस भट्टा के पास पहुंची, तभी सामने से तेज गति में आ रही एक अन्य बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर धर्मवीर (35) पुत्र नौबतराम और बादल (19) पुत्र रामवीर सवार थे। दोनों गांव कोल्हापुर थाना अमांपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन


हादसे के बाद सभी लोग घायल होकर सड़क पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को उठाकर सड़क किनारे किया और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले दो माह के मासूम यश ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल रामगोपाल काे हालत नाजुक होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। त्योहार की खुशियों के बीच मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

सीओ पटियाली अमित कुमार ने बताया कि कादरगंज रोड पर दो बाइकें आपस में भिड़ गईं थीं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया था। वहीं, सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि सीएचसी से मासूम मृत अवस्था में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed