{"_id":"6a907d517ca32e32300e1801","slug":"children-forced-to-use-a-muddy-path-to-get-to-school-demand-for-a-paved-road-kasganj-news-c-175-1-kas1009-152854-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, पक्की सड़क की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, पक्की सड़क की मांग
विज्ञापन
फोटो 30 - सहावर के गांव तारापुर के मजरा गढ़िया हिमोली स्थित प्राथमिक विद्यालय का मुख्य मार्ग पर
सहावर। विकास खंड क्षेत्र के गांव तारापुर के मजरा गढ़िया हिमोली स्थित प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाला कच्चा मार्ग बारिश के दिनों में बेहद खतरनाक हो चुका है। जलभराव और भारी कीचड़ के कारण रास्ते पर आवागमन ठप जैसा हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जो आए दिन फिसलन के कारण गिरकर चोटिल हो रहे हैं और उनके कपड़े खराब हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से इस रास्ते को पक्का कराने की गुहार लगाई जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। गांव के जगतपाल शाक्य, शिवा बौद्ध, गौरव यादव, हरवीर, महिपाल और अरविंद शाक्य सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और सड़क का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों व ग्रामीणों को सुगम रास्ता मिल सके।
-- -- -- -- --
ग्रामीणों की बातचीत :
बारिश होते ही रास्ता कीचड़ से भर जाता है। बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार फिसलकर गिरने से उनके कपड़े खराब हो जाते हैं और चोट लगने का डर भी रहता है। -सीटू यादव
विज्ञापन
-- -- -- --
विद्यालय तक जाने वाला रास्ता पक्का कराने की मांग काफी समय से की जा रही है। सड़क बन जाए तो बच्चों के साथ ग्रामीणों के साथ स्कूल भी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। - हरवीर शाक्य