{"_id":"6a78b77d14987d5ef0057251","slug":"children-and-the-elderly-are-falling-ill-due-to-waterlogging-and-filth-all-around-kasganj-news-c-175-1-kas1003-151944-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: चारों तरफ जलभराव और गंदगी के कारण बीमार हो रहे बच्चे और बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: चारों तरफ जलभराव और गंदगी के कारण बीमार हो रहे बच्चे और बुजुर्ग
विज्ञापन
फोटो 45 - बाढ़ प्रभावित गांव नगला हंसी में बुखार से पीड़ित चारपाई लेटा बालक कृष्णा। स्रोत संवाद
पटियाली। बाढ़ के पानी से घिरे पटियाली क्षेत्र के गांव हंसी नगला में अब संक्रामक बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं। बाढ़ के ठहरे पानी और फैली गंदगी के कारण गांव में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। आलम यह है कि गांव के लगभग हर घर में बुखार से पीड़ित मरीज चारपाई पर लेटे हैं, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
गांव में अजय पाल (55), धर्मवीर (40), विनोद (30), भूरे (50), विजेंद्र (60), लखन (12), गौरव (10), मीना देवी (40) और बबीता (28) समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। गांव चारों तरफ से पानी से घिरा होने के कारण गंभीर रूप से बीमार लोग इलाज के लिए बाहर भी नहीं जा पा रहे हैं।
ग्रामीणों का मुख्य आरोप है कि स्वास्थ्य बदतर होने के बावजूद अब तक प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम सुध लेने नहीं आई है। गांव में न तो कीटनाशक दवाओं का छिड़काव हुआ है और न ही दवाइयों का वितरण किया गया है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल प्रभाव से हंसी नगला में मेडिकल कैंप लगाने और डॉक्टरों की टीम भेजकर मरीजों का इलाज शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अब तक नहीं पहुंची स्वास्थ्य टीम
गांव में इस समय बुखार तेजी से फैल रहा है। लगभग हर घर में बुखार पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में अब तक नहीं आई है। -अहलकार सिंह, नगला हंसी
हमारा गांव बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिरा है। बीमार लोग अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मदद को नहीं आई हैं। -नेत्रपाल सिंह
बाढ़ का पानी ठहरा हुआ है जिसकी बजह से बुखार आदि बीमारियां बढ़ रहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग को गांव का दौरा करना चाहिए। -नेत्रभगत सिंह
गांव में जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग का कैंप लगना चाहिए नहीं तो बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या और बढ़ जाएगी। -शिव कुमार सिंह