फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Chants of "Jai Shri Ram" echoed after the Putreshti Yajna.

Kasganj News: पुत्रेष्टि यज्ञ के बाद गूंजे श्रीराम के जयकारे

Fri, 09 Oct 2026 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chants of "Jai Shri Ram" echoed after the Putreshti Yajna.
फोटो60कासगंज में आयोजित श्रीराम लीला में मंचन करते कलाकार।संवाद
कासगंज। शहर के बारहद्वारी स्थित रामलीला मंच पर शुक्रवार की रात श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। श्रीरामकृष्ण लीला अनुकरण मंडल, वृंदावन के कलाकारों ने रामलीला के तीसरे दिन राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ, भगवान श्रीराम के जन्म और बाल लीलाओं का सजीव मंचन किया। व्यास भावेश के भावपूर्ण वर्णन ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन

मंचन में कलाकारों ने दिखाया गया कि संतान प्राप्ति की कामना से राजा दशरथ ने गुरु वशिष्ठ की आज्ञा पर शृंगी ऋषि के नेतृत्व में पुत्रेष्टि यज्ञ कराया। अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर अग्निदेव प्रकट हुए और उन्होंने राजा को दिव्य खीर का पात्र सौंपा। दशरथ ने प्रसाद अपनी तीनों रानियों कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा में वितरित किया।
विज्ञापन

इसके बाद भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी भजन के साथ जन्मोत्सव का दृश्य सामने आते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता कौशल्या की गोद में श्रीराम, कैकेयी के साथ भरत तथा सुमित्रा के साथ लक्ष्मण और शत्रुघ्न के स्वरूपों के दर्शन कर श्रद्धालु आनंदित हो उठे।
पुष्पवर्षा, मंगलगीतों और सोहर गायन ने उत्सव को और उल्लासपूर्ण बना दिया। भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का मंचन भी आकर्षण का केंद्र रहा। लीला प्रारंभ होने से पहले रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मराठा, महामंत्री अरविंद वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रीराम-जानकी की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed