{"_id":"6a73777ecac98f36b4034f0a","slug":"challans-issued-to-32-vehicles-for-violating-rules-three-vehicles-seized-kasganj-news-c-175-1-kas1009-151736-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहनों के किए गए चालान, तीन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहनों के किए गए चालान, तीन सीज
विज्ञापन
फोटो 12 - कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर ईको वाहन का चालान कर कार्रवाई करते एआरटीओ आरपी मिश्र। स्रो
कासगंज। स्कूली बच्चों की सुरक्षा ताक पर रखकर निजी वाहनों और ओवरलोडिंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को एआरटीओ के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान तीन अवैध स्कूली वाहनों को सीज किया गया, जबकि ओवरलोड डंपरों का संचालन बंद कराते हुए कुल 32 वाहनों के चालान किए गए।
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए एआरटीओ आरपी मिश्र ने प्रवर्तन टीम के साथ कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग, बाईपास मार्ग और मोहनपुरा रोड पर औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूलों में बच्चों को लाने वाली तीन निजी वैन पकड़ी गईं। व्यावसायिक उपयोग की पुष्टि नहीं होने पर तीनों वाहनों को सीज कर दिया गया।
इसके अलावा, खनन सामग्री से ओवरलोड चल रहे तीन डंपरों को रोककर उनका संचालन बंद कराया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न श्रेणियों के कुल 32 वाहनों के चालान किए गए और चार वाहनों को निरुद्ध किया गया। इन सभी मामलों में वाहन स्वामियों पर 1.50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। एआरटीओ ने स्पष्ट किया है कि स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वालों और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।