Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Challans issued to 206 motorists for traffic rule violations

Kasganj News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 206 वाहन चालकों के चालान

Wed, 18 Nov 2026 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Challans issued to 206 motorists for traffic rule violations
फोटो 14 - गंजडुंडवारा क्षेत्र में इंटरसेप्टर से वाहनों की रफ्तार की जांच करता यातायात पुलिस कर्
कासगंज। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को कड़ा रुख अपनाया। सहावर और गंजडुंडवारा कस्बों में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 206 वाहन चालकों के चालान किए गए। इन पर 3.64 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

सीओ यातायात रजनीश उपाध्याय के निर्देशन में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने टीम के साथ अभियान चलाकर बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, हाई सिक्योरिटी प्लेट, गलत नंबर प्लेट, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, ओवरलोडिंग और गलत साइड चलने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा।
विज्ञापन

इंटरसेप्टर बाइक की सहायता से ओवरस्पीडिंग करने वाले 52, प्रेशर हॉर्न लगे 11, मोडिफाइड साइलेंसर वाले 10 और प्रदूषण प्रमाणपत्र के अभाव में चार वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा तीन बुलेट मोटरसाइकिलों को मोडिफाइड साइलेंसर लगे होने पर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंजडुंडवारा स्थित एमआर शेरवानी हायर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

फोटो 14 - गंजडुंडवारा क्षेत्र में इंटरसेप्टर से वाहनों की रफ्तार की जांच करता यातायात पुलिस कर्

फोटो 14 - गंजडुंडवारा क्षेत्र में इंटरसेप्टर से वाहनों की रफ्तार की जांच करता यातायात पुलिस कर्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed