{"_id":"6a075ca17fb070b0f40e9614","slug":"cbse-improvement-exam-mathematics-paper-was-easy-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-147690-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सीबीएसई इंप्रूवमेंट परीक्षा में गणित का पेपर रहा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सीबीएसई इंप्रूवमेंट परीक्षा में गणित का पेपर रहा आसान
विज्ञापन
फोटो03कासगंज के एनआर पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 की परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद
कासगंज। सीबीएसई की कक्षा 10वीं इंप्रूवमेंट परीक्षा का गणित विषय का पहला पेपर शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी दिखी। अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को सरल और संतुलित बताया।
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में कुल 327 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 310 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 17 अनुपस्थित रहे। वहीं, एनआर पब्लिक स्कूल में 227 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 205 उपस्थित और 22 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुसार था। अधिकतर प्रश्न आसान आए थे। पेपर में समांतर श्रेणी, त्रिभुज, वृत्त, क्षेत्रफल, द्विघात समीकरण, बहुपद और पृष्ठ तनाव जैसे अध्यायों से प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
उम्मीद से ज्यादा रहा आसान
- परीक्षार्थी नोमान ने कहा कि पेपर उम्मीद से आसान था। अधिकांश सवाल एनसीईआरटी पर आधारित थे, जिससे उन्हें प्रश्न हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
- परीक्षार्थी योग्यता ने बताया कि द्विघात समीकरण और त्रिभुज से पूछे गए सवाल काफी सरल थे। नियमित अभ्यास करने वालों के लिए यह पेपर बहुत अच्छा रहा।