{"_id":"6939b9007867bfd49e0a5092","slug":"car-overturned-in-ditch-due-to-drowsiness-kasganj-news-c-175-1-kas1003-140655-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: तड़के झपकी आने से खाई में पलटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: तड़के झपकी आने से खाई में पलटी कार
विज्ञापन
फोटो32सोरोंजी के नगरिया में पलटी कार । संवाद
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में नगरिया मोड़ पर बुधवार की तड़के सुबह चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। कार में 10 लोग सवार थे। कार फरीदाबाद से बदायूं के कादरचौक जा रही थी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा।
बदायूं में कादरचौक के रहने वाले उम्मेद पुत्र नियाज मोहम्मद ने बताया कि वे लोग फरीदाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। ईको कार बुक करके घर वापस लौट रहे थे। बुधवार तड़के सुबह करीब 5:30 बजे नगरिया मोड के पास चालक फरीदाबाद निवासी छोटू को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के वक्त कार में सवार अधिकांश लोग सो रहे थे। अचानक कार पलटने से चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर नगरिया चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में बदायूं के कबूलपुर निवासी अफसाना पत्नी शान मोहम्मद, शाहजहांपुर में तिलहर निवासी नाजरीन पत्नी सद्दाम, कादरचौक निवासी सोनू और गिठौरा निवासी सोनी पुत्री अशफाक घायल हो गई। जबकि उम्मेद, खुर्शीद, शान मोहम्मद, शानवाज, दिलशाद, फरमान को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। सोरोंजी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि नगरिया के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई थी। घायलों का उपचार का उपचार कराया गया है। संवाद