फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Candidates got confused in filling the map of India and the world.

Kasganj News: भारत व विश्व मानचित्र भरने में उलझे परीक्षार्थी

Fri, 27 Feb 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 27 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट परीक्षाओं के तहत बृहस्पतिवार को भूगोल विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षार्थी भारत व विश्व के मान चित्रों में भरने को दिए गए प्रश्नों में उलझ गए।
विज्ञापन

भूगोल में पंजीकृत 1283 परीक्षार्थियों में से 1178 ने परीक्षा दी, जबकि 105 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रश्नपत्र में अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्वेज एवं पनामा नहर के महत्व, विश्व परिवहन की प्रमुख विधाओं, ध्वनि प्रदूषण के कारण, दुष्प्रभाव एवं रोकथाम जैसे प्रश्न शामिल थे। इसके अतिरिक्त भारत के विकास में वायु परिवहन के महत्व पर व्याख्यात्मक प्रश्न पूछा गया। परीक्षार्थियों को भारत व विश्व के मानचित्र भरने का भी प्रश्न हल करना था, जिसमें प्रमुख नहरों, परिवहन मार्गों और स्थानों को अंकित करना था।
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल गुजराती में सिर्फ एक ही छात्रा पंजीकृत थी वो भी परीक्षा देने नहीं आई। इंटर कृषि भौतिक एवं जलवायु विज्ञान, कृषि जंतु विज्ञान अष्टम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 97 परीक्षार्थी में से 90 परीक्षा में शामिल हुए। 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed