फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Cancellation of Kasganj-Lalkuan train should be withdrawn

Kasganj News: कासगंज-लालकुआं ट्रेन का निरस्तीकरण वापस लिया जाए

Thu, 25 Dec 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 25 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। रेल प्रशासन ने कासगंज-लालकुआं के बीच संचालित होने वाली ट्रेन संख्या 55311 को कुछ समय के लिए निरस्त कर दिया है। रोजाना सुबह 6:05 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन निरस्त होने से आमयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तमाम यात्री प्रतिदिन कासगंज से बरेली तक यात्रा करते हैं। रेल परामर्शदात्री के पूर्व सदस्य एवं व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि कासगंज-बरेली लालकुआं तक संचालित होने वाली इस ट्रेन संख्या से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन बरेली तक की यात्रा करते हैं। उच्च चिकित्सा के लिए राममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज बरेली एवं बदायूं के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लोगों का आवागमन रहता है। वहीं रुहेलखंड विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों का आवागमन होता है। व्यापारियों ने मांग उठाई की सुबह के समय गाड़ी का नियमित संचालन किया जाए। यदि इसका सुबह संचालन में दिक्कत है तो दिन में 11 बजे इसका संचालन शुरू किया जाए। मांग करने वालों में जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता, संजय माहेश्वरी, अंकिश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रजत बिड़ला, सतवीर सिंह मनकु, दिनेश गर्ग, अजय तिवारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed