फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bus service to Haridwar and Khatushyam Dham could not be started.

Kasganj News: हरिद्वार और खाटूश्याम धाम के लिए बस सेवा शुरू नहीं हो सकी

Sun, 22 Mar 2026 08:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Bus service to Haridwar and Khatushyam Dham could not be started.
फोटो 32 कासगंज रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। स्रोत: स्ंवाद
कासगंज। हरिद्वार और खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रस्तावित बस सेवा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इससे यात्रियों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन विभाग की ओर से बसों के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन मुख्यालय से परमिट न मिलने के कारण मामला अधर में है।
विज्ञापन

बीते वर्ष निगम को छह नई बसों की सौगात मिली थी। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार की, जिसमें बसों का संचालन उत्तराखंड के हरिद्वार और टकनपुर के लिए होना था। जबकि खाटूश्याम के लिए एक जोड़ी बस चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था। इन तीनों स्थानों पर संचालन के लिए परमिट की मांग भी निगम की ओर से की गई थी लेकिन आरएम मुख्यालय अलीगढ़ से परमिट न मिलने के कारण बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका। इस समय श्रद्धालु खाटूश्याम, टनकपुर और हरिद्वार के लिए निजी बसों और ट्रेनों पर निर्भर हैं। यदि कासगंज बस स्टैंड से इन स्थानों के लिए बस सेवा शुरू हो जाए तो यात्रियों की यात्रा सुगम होगी।
विज्ञापन

वर्जन :
उत्तराखंड और खाटूश्याम यात्रा के लिए परमिट नहीं मिला है। परमिट मिलने के बाद ही इन स्थानों के लिए बस सेवा शुरू की जा सकेगी। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed