{"_id":"69c6baf3c2fa82c3270944e4","slug":"brothers-who-went-to-offer-namaz-were-surrounded-and-beaten-kasganj-news-c-175-1-kas1003-145353-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नमाज पढ़ने गए भाइयों को घेर कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नमाज पढ़ने गए भाइयों को घेर कर पीटा
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेशपुर में आपसी रंजिश और पैसों के लेन-देन में नमाज पढ़ने गए दो सगे भाइयों को आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए।
गांव गणेशपुर निवासी रफ्फन और अरशद पुत्र बाबू खान शुक्रवार को गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे चार आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों से उनका पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान आरोपियों ने दोनों को लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। परिजन ने आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। गंजडुंडवारा थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि पैसों के विवाद में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।