{"_id":"69f0f3af64b2b370e807d241","slug":"brother-returning-after-getting-medicine-for-sister-dies-in-accident-kasganj-news-c-175-1-kas1003-146886-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बहन को दवा दिलाकर लाैट रहे भाई की हादसे में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बहन को दवा दिलाकर लाैट रहे भाई की हादसे में माैत
विज्ञापन
फोटो 04 - मृतक रजित का फाइल फोटो
गंजडुंडवारा। सिकंदरपुर वैश्य गांव के पास सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
लखापुर निवासी रजित (20) अपनी चचेरी बहन पिंकी (18) पुत्री मोरपाल को कादरगंज गांव से दवा दिलाकर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक सिकंदरपुर वैश्य गांव के समीप पहुंची, सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल पिंकी को पटियाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं, घायल रजित को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हुई। परिजन उसे बाइक से गंजडुंडवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कादरगंज चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि हादसे में कुल चार लोग घायल हुए थे। इनमें एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसकी चचेरी बहन घायल है। दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अन्य घायलों की शिनाख्त कर रही है।
-- -- -- -- -- -- --
डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
मृतक के बड़े भाई सुरेश कुमार ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि सीएचसी पर डॉक्टर करीब एक घंटे तक नहीं आए। जब परिजन ने उन्हें बुलाया तो उन्होंने खाना खाने की बात कही। बाद में पहुंचने पर डॉक्टर ने रजित को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।