फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bride left waiting at the wedding pavilion; marriage called off over two lakh rupees.

Kasganj News: मंडप में बैठी रह गई दुल्हन, दो लाख रुपये के लिए तोड़ी शादी

Mon, 22 Jun 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 22 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सहावर। सहावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर दूल्हे द्वारा ऐन वक्त पर शादी से इनकार करने और बरात वापस ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे समेत परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहावर थाना क्षेत्र के गांव खाता निवासी राजपाल के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी का विवाह सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव किलोनी निवासी ललित के साथ तय किया था। शनिवार रात बरात धूमधाम से गांव पहुंची, जहां वधु पक्ष ने बरात का स्वागत-सत्कार किया। जयमाला की रस्म भी सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। आरोप है कि रविवार तड़के करीब चार बजे जब दूल्हा-दुल्हन सात फेरों के लिए मंडप में बैठे, तभी दूल्हा पक्ष ने अचानक दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग रख दी। वधु पक्ष द्वारा असमर्थता जताने और सामाजिक प्रतिष्ठा का हवाला देकर मान-मनौव्वल करने के बावजूद दूल्हा पक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा।
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर दूल्हा मंडप से उठ गया और बरात को बिना दुल्हन लिए वापस ले गया। पिता के मुताबिक, उन्होंने बेटी की शादी में अपनी जमा-पूंजी से करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन इस घटना के बाद परिवार को भारी मानसिक और आर्थिक क्षति पहुंची है। शादी टूटने के बाद पीड़ित पक्ष ने सहावर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी दूल्हे ललित, उसके पिता चंद्रपाल, बहन मालतीदेवी और बहनोई रवि के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर दूल्हे समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आंचल चौहान, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed