फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Boy Crushed to Death by Tractor-Trolley; Road Blocked for Three Hours with Body

Kasganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बालक की मौत, तीन घंटे तक शव रखकर किया रोडजाम

Mon, 04 May 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 04 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Boy Crushed to Death by Tractor-Trolley; Road Blocked for Three Hours with Body
फोटो 39 - थाना ढोलना क्षेत्र में रहमतपुर माफी-सेवर के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर बालक की मौत
ढोलना। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की शाम गांव रहमतपुर माफी-सेवर के मध्य ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बालक की मौत हो गई। बालक की मौत के बाद आक्रोशितों ने तीन घंटे सड़क पर शव रखकर आक्रोश जता रोड जाम किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गांव सेवर निवासी किशनपाल का पुत्र प्रियांशु (10) रविवार की शाम 4 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। पिता किशन पाल ने बताया कि प्रियांशु बिलराम से साइकिल ठीक कराकर घर लौट रहा था। उनका आरोप है कि गांव रहमतपुर माफी-सेवर के मध्य तेजपाल के खेत के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसके पहिए से कुचलकर मौके पर उसकी मौत हो गई। बालक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर परिजन व ग्रामीणों ने घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

बालक की मौत के बाद गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर आक्रोश जताया। मौके पर भीड़ एकत्रित होने से सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर सदर सीओ आंचल चौहान मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। करीब तीन घंटे बाद मशक्कत के बाद शाम 7 बजे अक्रोशित लोगों को शव को मौके से उठने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।



इकलौते बेटे की मौत के बाद मची चीत्कार

ढोलना के गांव रहमतपुर माफी-सेवर के मध्य रविवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बालक की मौत के बाद परिवार में चीत्कार मच गया। प्रियांशु गांव में एक निजी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था।

गांव सेवर निवासी किशनपाल ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके दो बच्चों में प्रियांशु (10) और बेटी प्रतिज्ञा (7) की है। उन्होंने बताया कि प्रियांशु कक्षा दो का छात्र था। बालक की मौत के बाद मां उषा सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की मौत के बाद उसकी मां बार-बार बेहोश हो रही थी। महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाकर समझा रही थी।

फोटो 39 - थाना ढोलना क्षेत्र में रहमतपुर माफी-सेवर के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर बालक की मौत

फोटो 39 - थाना ढोलना क्षेत्र में रहमतपुर माफी-सेवर के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर बालक की मौत

फोटो 39 - थाना ढोलना क्षेत्र में रहमतपुर माफी-सेवर के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर बालक की मौत

फोटो 39 - थाना ढोलना क्षेत्र में रहमतपुर माफी-सेवर के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed