फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   body was taken out from grave after five months on orders of DM

UP: पांच महीने बाद खोदी कब्र...डीएम के आदेश पर निकाली बच्चे की लाश, सड़क हादसे में हुई थी माैत

Wed, 11 Jun 2025 03:00 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 11 Jun 2025 03:00 AM IST
सार

नगला सीडर निवासी महेश चंद्र के बेटे गोपाल की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई थी। उस समय, परिजनों ने गोपाल के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे कब्रिस्तान में दफना दिया था।

विज्ञापन
body was taken out from grave after five months on orders of DM
कब्रिस्तान में पहुंची टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज जिले के नगला सीडर गांव में जिलाधिकारी (डीएम) के आदेश पर लगभग पांच महीने बाद एक 12 वर्षीय बच्चे के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बच्चे की मौत फरवरी में एक सड़क हादसे में हुई थी, जिसके बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसे दफना दिया था।
विज्ञापन


मामला तब सामने आया जब अप्रैल में बच्चे के पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकिता शर्मा ने डीएम मेधा रूपम से शव को कब्र से निकलवाने की अनुमति मांगी। डीएम के आदेश पर, एसडीएम सहावर अंजलि गंगवार ने तहसीलदार सहावर संदीप चौधरी के निर्देशन में एक पांच सदस्यीय टीम का गठन किया।
विज्ञापन


 

यह घटना 23 फरवरी को हुई थी, जब नगला सीडर निवासी महेश चंद्र के बेटे गोपाल की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई थी। उस समय, परिजनों ने गोपाल के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे कब्रिस्तान में दफना दिया था। 10 अप्रैल को महेश चंद्र ने अमांपुर थाने में ट्रैक्टर चालक दुशासन उर्फ सत्यवीर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर बेटे को टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

डीएम मेधा रूपम के आदेश के बाद, मंगलवार को कमेटी की निगरानी में गोपाल के शव को कब्र खोदकर बाहर निकाला गया। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। तहसीलदार सहावर संदीप चौधरी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बच्चे के शव को कब्र से निकालकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed