Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Body of a young man found hanging from a tree in a mango orchard

Kasganj News: आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 27 Nov 2026 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging from a tree in a mango orchard
फोटो 53 - मृतक कालीचरन का फाइल फोटो।
अमांपुर। गांव जखा और चौपारा के बीच शुक्रवार सुबह आम के बाग में पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। युवक बृहस्पतिवार शाम दावत में जाने बात कहकर घर से निकला था फिर लापता हो गया था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। गांव जखा निवासी कालीचरण (28) पुत्र स्वर्गीय चोखे लाल का शव संदिग्ध हालात में शुक्रवार सुबह चौपारा गांव के रास्ते पर आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाने से पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 4:30 बजे युवक घर से गांव में दावत में जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो रात भर परिजन उसकी खोज में लगे रहे। सुबह करीब 7 बजे एक ग्रामीण ने उन्हें काॅल करके उसका शव बाग में लटके होने की जानकारी दी। मामले में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया फंदा लगाकर जान देने का मामला लग रहा है।
परिजन ने बताया कि वह रंगाई-पुताई और मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर करता था। परिवार में मां और एक अविवाहित भाई हैं।
---------------
वर्जन
युवक का शव बाग में लटका मिला था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। -दुर्गेश कुमार मिश्र, सीओ सहावर
--------------------
युवक ने फंदा लगाकर दी जान
गंजडुंडवारा। नगला इमाम बख्श में बृहस्पतिवार रात एक युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना शुक्रवार सुबह ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

नगला इमाम बख्श निवासी विक्की (25) पुत्र छोटे ने बृहस्पतिवार रात घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। कुछ दिन पहले वह अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराकर घर लाने गया था लेकिन अत्यधिक शराब पीने की आदत के चलते ससुराल वालों ने पत्नी को भेजने से मना कर दिया था। इससे वह परेशान चल रहा था। घर लौटने के बाद बीती रात उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। रात में परिजन ने जब उसका शव फंदे से लटका देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने पुलिस को बिना सूचना दिए शुक्रवार सुबह ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद

फोटो 53 - मृतक कालीचरन का फाइल फोटो।

फोटो 53 - मृतक कालीचरन का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed