{"_id":"699362ee8dca05ab9a0a121f","slug":"board-exams-question-papers-sent-to-exam-centres-under-tight-security-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-143558-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा में प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों को भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा में प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों को भेजे गए
Tue, 17 Feb 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01 कासगंज में बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र केंद्रों को भेजने के मौके पर मॉजूद डीआईओएस जगद
- फोटो : रायबरेली में सलोन कोतवाली क्षेत्र में धमाके से क्षतिग्रस्त हुआ घर।
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 18 फरवरी से प्रारंभ होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का पहुंचाया गया। इसके बाद केंद्र के स्ट्रांग रूम की अलमारियां और मुख्य द्वार को सील कर दिया गया।
डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ला और बीएसए सूर्य प्रताप सिंह की उपस्थिति में प्रश्नपत्रों को रवाना किया गया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए गए। बता दें कि इस वर्ष जिले में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हाईस्कूल के 21,717 तथा इंटरमीडिएट के 18,645 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। सभी केंद्रों पर मुख्य प्रश्नपत्रों के साथ अतिरिक्त प्रश्नपत्र सेट भी भेजे गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके।
केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाने के बाद उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत डबल लॉक अलमारियों में सुरक्षित रखा गया। प्रथम पाली, द्वितीय पाली एवं शेष प्रश्नपत्रों के लिए अलग-अलग डबल लॉक अलमारियां निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के तहत पहले लॉक की चाबी बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास, जबकि दूसरे लॉक की चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास सुरक्षित रखी गई है। अतिरिक्त प्रश्नपत्र सेट के पहले लॉक की चाबी केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा संबंधित थाना प्रभारी या नामित उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। वहीं, स्ट्रांग रूम के मुख्य गेट की एक चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक को सीलबंद लिफाफे में प्रदान की गई है। प्रश्नपत्रों की निगरानी के लिए भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। नाइट विजन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी शुरू हो गए। इन कैमरों को कंट्रोल रूम से भी जोड़ा गया है। साथ ही, केंद्रों पर दो सुरक्षा गार्डों की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बनी रहे।
चार स्तर से होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी
कासगंज। बोर्ड परीक्षा केंद्रों की निगरानी की चार स्तरीय व्यवस्था की गई है। जिला मुख्यालय के अलावा मंडलीय मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ तथा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में बनाए गए कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों के सीसीटीवी जोड़े गए हैं। इन कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की गई है।